उत्तराखंड
गोपेश्वर महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने संभाला कार्यभार…
चमोली : शनिवार को प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। महाविद्यालय पहुंचने पर स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। राजकीय महाविद्यालय खानपुर हरिद्वार से प्रोन्नत होकर आए प्रो. कुलदीप नेगी को शासन द्वारा गोपेश्वर महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि महाविद्यालय एक परिवार की तरह है और इसके प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र छात्राएं इसके सदस्य हैं और सबके सम्मिलित प्रयासों से ही महाविद्यालय की प्रगति हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि शासकीय नियमों के अनुरूप ही कार्य किया जाना चाहिए ताकि अधिकतम छात्रों को लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर स्टॉफ क्लब के सचिव डॉ अखिलेश कुकरेती, प्रो मनोज उनियाल, प्रो. चंद्रावती जोशी, डॉ बीपी देवली, डॉ मनीष डंगवाल, डॉ जगमोहन नेगी, डॉ भावना मेहरा, डॉ पूनम टाकुली, डॉ हर्षी खंडूड़ी, डॉ मनीष मिश्रा, मीडिया कॉर्डिनेटर डीएस नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुवीर लाल पोखरियाल सहित महाविद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel