पौड़ी गढ़वाल
Accident: उत्तराखंड में यहां अभी-अभी बस और कार की भीषण भिंड़त, 5 लोग गम्भीर घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब श्रीनगर के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां बागवान में रोडवेज और कार की भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे 58 मूल्या गांव बागवान के पास हुआ है। यहां रोडवेज बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है घायलों में से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।
घायलों की शिनाख्त कार चालक सत्तल सिंह, शिप्रा रोतली, उमा सोनाल, दमयन्ती सोनाल, शिखर रोतली के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

