पौड़ी गढ़वाल
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल…
पौड़ीः उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभी पौड़ी में हुए दर्दनाक हादसे की कसक कम नहीं हुई है कि एक बार फिर यहां बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां कोटद्वार हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त (Pauri Car Accident) हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे (Pauri Kotdwar Highway) पर पैडुल में गाड़का महर गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पौड़ी से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई है।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तो वहीं ताया जा रहा है कि मृतकों की शिनाख्त बुरांसी गांव निवासी वीर सिंह पंवार (62) पुत्र कोतवाल सिंह और सितोनस्यूं डूंगी निवासी बीरा देवी (60) पत्नी सोबन सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल का नाम सुनीता पंवार (58) पत्नी वीर सिंह पंवार गंभीर रूप बताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel