पौड़ी गढ़वाल
Big breaking: श्रीनगर में खाई में गिरा मैक्स, दो लोग घायल …
श्रीनगरः पहाड़ पर दर्दनाक हादसो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त दर्दनाक हादसे की खबर पौड़ी श्रीनगर से आ रही है। यहां आज शाम गंगा दर्शन बैंड के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर एक मैक्स वाहन गंगा दर्शन बैंड के पास अनियंत्रित हो गया। जिसकी चपेट में 59 वर्षीय वीरेंद्र आ गए। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, मैक्स 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन ढलान में पेड़ पर जाकर रुक गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

