पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: नाबालिक से जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जनपद के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिक लड़की के पिता ने कोतवाली में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई। दर्ज कराई तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि उनके गांव निवासी सुमित ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार कर मारपीट की, साथ ही युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी और उनकी पुत्री के हाथ की घड़ी भी तोड़ दी है। कोतवाल ने बताया कि नाबालिक लड़की के पिता ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त सुमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/ 323/ 506/ 452/427 व 3/4 पोक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
