पौड़ी गढ़वाल
बवाल: पुलिस कस्टडी में वन वाचर की मौत, पुलिस पर आरोप, क्या है मामला, जानिए…
कोटद्वार। उत्तराखंंड से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। कोटद्वार में पुलिस हिरासत में वन वॉचर की मौत से कालागढ़ थाने में हड़कंप मचा हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से ही थाने में डेरा डाला हुआ है। आक्रोशित ग्रामीण गेट तोड़कर युवक का शव लेकर थाने में घुस गए हैं। थाने के भीतर भारी बवाल हो रहा है। हालात काबू पाने के लिए कोटद्वार से पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हो गई है।
बताया जा रहा है कि कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज से राइफल चोरी के मामले में सोनु को पुछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान पूछताछ के दौरान सोनू का स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसके बाद पुलिस उससे बिजनौर जनपद के अंतर्गत अफजलगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गई। स्वजनों की माने तो अफजलगढ़ से चिकित्सक ने सोनू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर सोनू की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के स्वजन ग्रामीणों के साथ कालागढ़ थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने सोनु को इलाज के लिए बिजनौर ले जाने के बजाय अफजलगढ़ में ही रखा और इस बारे में स्वजनों को सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद कुछ ग्रामीणों के साथ स्वजन अफजलगढ़ पहुंचे और स्वयं ही सोनू को लेकर बिजनौर चले गए। बिजनौर में आधी रात को सोनू की मौत हो गई। सोनू की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह ही कालागढ़ थाने में डेरा डाल दिया। थाने में सोनू के शव को रखकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीण गेट तोड़कर युवक का शव लेकर थाने में घुस गए हैं। थाने के भीतर भारी बवाल हो रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर सोनू की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कोटद्वार से पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

