पौड़ी गढ़वाल
मांग: राशन डीलरों ने दी राशन न उठाने की चेतावनी, गरीबों की बढ़ सकती है मुसीबत…
पौड़ी: उत्तराखंड में जहां एक ओर पीएम मोदी की मुहिम के तहत गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों से राशन डीलर नाराज़ चल रहे हैं। लंबे समय से राशन डीलर लगातार मानदेय की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कीर्तिनगर ब्लॉक के राशन डीलरों ने 1 सितंबर से खाद्यान्न गोदामों से अनाज न उठाने की घोषणा कर दी है। राशन डीलरो के इस फैसले से ग्रामीण और शहरी इलाकों में गरीब तबके के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि प्रदेश भर में राशन विक्रेता डीलरशिप के बदले मानदेय की मांग कर रहे हैं। डीलरों का कहना है कि नि:शुल्क कार्य करने के कारण उनकी घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। घर परिवार पालने में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए डीलर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं द्वारा वितरित की जा रही राशन विक्रय करने के बदले उन्हें फिक्स मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने के कारण राशन डीलरों ने राशन उठान से मना कर दिया है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel