पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: शासन की बड़ी कार्रवाई, महिला राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, इनका किया तबादला…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शासन ने पौड़ी में एक महिला राजस्व उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एक कानूनगो का तबादला किया गया है। मामला लैंसडौन तहसील में तैनात एक राजस्व उपनिरीक्षक व व्यापारी के बीच पैसे को लेकर बातचीत के वायरल आडियो वायरल हुआ बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लैंसडौन तहसील में तैनात कर्मियों व भू माफियाओं के मध्य साठगांठ को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा होती आई हैं। इसको लेकर आडियो हाल ही में वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि वायरल आडियो में महिला राजस्व निरीक्षक एक युवक को प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में कानूनगो को पैसे देने की बात कह रही है। महिला राजस्व निरीक्षक इस आडियो में युवक को समझा रही है कि तहसील कर्मियों से उनके कई काम पड़ते रहते हैं। मामले में जांच के आदेश दिए गए थे।
बताया जा रहा है कि अबइस मामले में लैंसडाउन एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम आशीष चौहान को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में किसी तरह के लेन-देन की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में डीएम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला राजस्व उपनिरीक्षक वन्दना टम्टा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से सामने आये कानूनगो रमेश चंद्र का भी तबादला किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel