पौड़ी गढ़वाल
कहर: राज्य के इन दो जिलों में हर तीसरा व्यक्ति कोरोना की चपेट में, सख्त गाइड लाइन पालन कराने का निर्णय…

पौड़ी गढ़वाल। सूबे में अपनी जड़ें जमा रहा कोरोना का सबसे अधिक कहर जनपद पौड़ी और नैनीताल में बरप रहा है।इन्फेक्शन की दर की बात की जाय तो इन दो जिलों में हर तीसरा व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ रहा है। ऐसे में इन्फेक्शन के इस खतरनाक लेवल को स्थिर का कम करने के लिए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को आइवरमेक्टिन की गोली एक दिन में तीन बार खिलाने के निर्णय लिया जा रहा है। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार देश के अन्य राज्यों में तीन दिन तक तीन बार यह गोली खिलाई जा रही है। प्रो. हेमचंद्रा ने कहा कि राज्य के हर नागरिक को आइवरमेक्टिन का कोर्स कराने के बाद संक्रमण में कमी आएगी। लेकिन संक्रमण को न्यूनतम स्तर पर लाने में कम से एक से डेढ़ महीना लगेगा।
दोनो जिलों में संक्रमण डर 40 और 45 फीसदी पर
एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन प्रो. हेमचंद्रा का कहना है कि नैनीताल में संक्रमण दर 40 और पौड़ी जिले में 42 फीसदी पहुंच गई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड की बड़ी जनसंख्या कोरोना संक्रमण की चपेट में है।इसलिए इलाज और बचाव में आइवरमेक्टिन की गोली कारगर है। इसलिए यह सिफारिश की गई है कि राज्य में भी प्रत्येक व्यक्ति को यह गोली खिलाई जाय,जिससे पूरे राज्य में कोरोना से मौत में भी कमी आ सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



