पौड़ी गढ़वाल
स्वतंत्रता दिवस: यूथ पावर ग्रुप ऑफ लैंसडाउन ने आयोजित की मैराथन, युवाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग…
पौड़ी। देशभर मे आज स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। हर ओर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम देखने को मिले। हर किसी ने अपनी अपनी तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी कड़ी में आज सुबह लैंसडाउन में 75 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें युवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं मैराथन में विजयी युवकों को विधायक दिलीप द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बता दें कि यह कार्यक्रम यूथ पावर ग्रुप ऑफ लैंसडाउन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेंं विशेष अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह रावत मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने झंडा फहराया और राष्ट्रीय गान गा कर अपने देश के शहीद अमर जवानों को याद किया। साथ ही युवाओं का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को शुरू किया।
बता दें कि यह मैराथन लैंसडाउन मार्केट से हवा महल जेरीखाल रोड़ तक हुई। यह दौड़ लगभग 10 किलोमीटर की हुई, दौड़ में हिस्सा लेने वाले विजयी युवकों को विधायक दिलीप द्वारा पुरस्कृत किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
