पौड़ी गढ़वाल
विचार एक नई सोच के सम्पादक व चौखम्बा मेडिकॉज के प्रोपराइटर राकेश बिजल्वाण के विशेष अनुरोध पर डॉ जोशी पहुंचे घण्डियाल
पौड़ी गढ़वाल: विकास खंड कल्जीखाल के मानियारस्यूं पट्टी स्थित घण्डियाल बाजार में चौखम्बा मेडिकॉज़ व स्टार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश के वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस डी जोशी एक सौ पचास से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस मौके पर 60 से अधिक मरीजों की निशुल्क ईसीजी व पैथोलॉजी टेस्ट किया गया। घण्डियाल के साधन सहकारी भवन में आयोजित इस शिविर में डॉ जोशी से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
चौखम्बा मेडिकॉज़ ग्रुप के सौजन्य से शिविर में आये 60 मरीजों का निशुल्क ईसीजी व 75 मरीजों का पैथोलॉजी टेस्ट किये गए।
पहाड़ प्रेमी राकेश बिजल्वाण की कोशिश गाँव गाँव लगे निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प
ज्ञात हो कि “विचार एक नई सोच” न्यूज पोर्टल के सम्पादक व चौखम्बा मेडिकॉज के प्रोपराइटर राकेश बिजल्वाण कोरोना काल की शुरुआत से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर बांटते रहे हैं , साथ ही उनके द्वारा बेहद कम लागत पर वे गरीबों को निशुल्क दवाइयां बांटी जाती रही हैं।
विगत कई महीनों से पौड़ी जनपद के घण्डियाल बाजार में कैम्प कर रहे राकेश बिजल्वाण ने जब पाया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का सम्पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है
तब उन्होंने ठेठ ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आज घण्डियाल बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें अपने सहयोगी मित्रों के अलावा स्टार क्लब श्रीनगर को सहयोगी के रूप में जोड़कर जाने माने वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस डी जोशी को विशेष अनुरोध पर आमंत्रित किया गया था।
जिसका परिणाम यह निकला कि आज सम्पूर्ण क्षेत्रों से लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और औषधि प्राप्त की। स्टार क्लब श्रीनगर के सौजन्य से शिविर में आये मरीजों को मास्क सैनिटाइजर व जूस वितरित किये गए।
इस मौके पर विचार एक नई सोच न्यूज़ पोर्टल के संपादक राकेश बिजल्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता व वॉइस ऑफ माउंटेन के जगमोहन डाँगी, विक्रम पटवाल , स्टार क्लब के पी०बी० नैथानी वेद व्रत शर्मा, नवल किशोर जोशी, अजय जोशी प्रदीप मल्ल, ग्राम उप प्रधान संजय रावत के साथ दीपक जुगरान, सुशील कुमार, नरेश भारद्वाज, मोहन पुरोहित, कंन्चन, विकास रावत, मेहर चंद आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




