पौड़ी गढ़वाल
शिकंजा: जिले में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, कोटद्वार में शराब का जखीरा पकड़ा
पौड़ी। जनपद में मित्र पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। आलम यह है कि आये दिन पुलिस गिरफ्त में कोई न कोई नशा तस्कर आ रहा है। जिससे अवैध तस्करी करने वालों में हड़कम्प मच गया है।
हाल ही का मामला कोटद्वार तहसील के है, जंहा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपी से 180 बोतल शराब की पकड़ी। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी दुगड्डा उ0नि0 ओमप्रकाश मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग पर थे।
इसी बीच उन्होंने आनन्द सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह निवासी जीवानन्दपुर कोटद्वार को बैरियर के पास रोक लिया जिसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 180 अंग्रेजी शराब की बोतलों को बरामद कर लिया गया।
आपको बता दें एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देशों पर जिले पे नशा तस्करी की रोकथाम को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अवैध नशा तस्करी करने वालों के होश फाख्ता हुए हुए हैं। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

