पौड़ी गढ़वाल
Big News: उत्तराखंड शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस स्कूल के प्रिंसिपल को किया निलंबित…
पौड़ी: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में इन दिनों एक के बाद एक कार्यवाही हो रही है। कई शिक्षकों के निलंबन के बाद , अब आज फिर एक स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय थलीसैंण के प्रिंसिपल के खिलाफ की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी ने राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय थलीसैंण में स्थलीय निरीक्षण के दौरान विद्यालय का संचालन बंद पाया और प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रावत के खिलाफ एक के बाद एक पांच आरोप के आधार पर उनका निलंबन कर दिया गया हैं ।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय को शिक्षा अधिकारी थलीसैंण , पौड़ी गढ़वाल से सम्बंध कर दिया है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel