पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: गढ़वाल राइफल्स के जवान पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। कोटद्वार में गुलदार की दहशत फैली हुई है। आज सुबह यहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने गढ़वाल राइफल्स के एक सैनिक पर हमला कर दिया। जिसके शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घायल जवान का मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटद्वार के लैंसडौन में मंगलवार सुबह राह चलते एक जवान पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान पीटी के लिए जा रहे थे। इस बीच कालेश्वर मंदिर के निकट गुलदार ने नायब सुबेदार पर पीछे से हमला करके घायल कर दिया। जवान ने शोर मचाकर किसी तरह जान बचाई। जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में सैनिक के शरीर पर कई जगह पंजे लगने से जख्म हो गए हैं।
घायल जवान का नाम गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायब सूबेदार सुरेश कुमार बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बताया जा रहा है कि बीते एक पखवाड़े में लैंसडौन क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। जिससे दहशत बनी हुई है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। वन कर्मियों द्वारा अब गुलदार की पकड़ के लिए क्षेत्र में गश्त लगाई जा रही है। इससे पहले भी गुलदार के हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

