पौड़ी गढ़वाल
बयानः आखिर क्यों बोले श्रम मंत्री हरक सिंह रावत, कोई समस्याओं को सुनने वाला नहीं…
ब्यूरो रिपोर्ट/कोटद्वार: उत्तराखंड श्रम विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रम मंत्री हरक सिंह रावत असमंजस में हैं दरअसल श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की जान चली गई थी, जिसको लेकर मंत्री हरक सिंह रावत ने पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। मंत्री हरक ने कहा था कि जल्द ही सभी फैक्ट्रियों में मजदूरों की सुरक्षा के लिए औचक निरीक्षण किया जाएगा। आपको बता दें कि पौड़ी जिले का एकमात्र श्रम विभाग का कार्यालय व्यवस्थाओं पर संचालित हो रहा है। पिछले एक वर्ष से कार्यालय में श्रम निरीक्षक और सहायक श्रम आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो रही है। जिस कारण औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की व्यवस्था राम भरोसे है। वहीं, दूसरी ओर श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को सुनने वाला भी कोई नहीं है। श्रमिक अपनी समस्याएं आखिर किससे बयान करें। जब कि कोई उनकी समस्याओं को सुनने वाला नहीं है, ऐसे में श्रमिक काफी परेशान भी है।
गौर हो कि मंगलवार सुबह सिडकुल जसोधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई थी। पुलिस की मानें तो श्रमिक फैक्ट्री में ऊंचाई पर लगी क्रेन की मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह क्रेन से जमीन पर गिर गया। जिससे श्रमिक की मौत हो गई। सरकारी तंत्र के किसी भी अधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाई। श्रमिक की मौत ने फैक्ट्री में श्रमिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रम मंत्री की विधानसभा में कई लोग श्रम कार्ड के जरिए सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन जिन जरूरतमंद श्रमिकों के कार्ड तक नहीं बन पाए हैं। आज भी श्रम कार्ड और विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से कोसों दूर हैं। हालत यह है कि श्रम विभाग के अधिकारी को यह तक जानकारी नहीं की औद्योगिक क्षेत्रों में कितने श्रमिक विभाग में पंजीकृत हैं।
बता दें कि कोटद्वार में श्रम विभाग कार्यालय का संचालन पिछले करीब एक साल से हरिद्वार से किया जा रहा है। कोटद्वार में सहायक श्रम आयुक्त व श्रम निरीक्षक के पद करीब एक साल से रिक्त पड़े हैं। हरिद्वार के सहायक श्रमायुक्त को कोटद्वार कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभाग की मानें तो हरिद्वार में कार्य अधिक होने के कारण अधिकारी कभी कभी कोटद्वार आते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel