पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला से दर्दनाक हादसे की खबर आ गई है। यहां जुम्मा जा रही एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। कार में कुल दो लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। कार सवार दूसरे शख्स को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी. राथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई। दोनों शवों का धारचूला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक की पहचान चालक जितेंद्र धामी (26 वर्ष), नरेंद्र सिंह (25 वर्ष) निवासी जुम्मा के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि बरसात के बाद से बॉर्डर के रास्ते बुरी तरह खस्ताहाल हैं। इस कारण इन मार्गों में हादसों का खतरा बना हुआ है। धारचूला से जुम्मा को जोड़ने वाली सड़क को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं। मगर अभी तक इस सड़क के हाल नहीं सुधरे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel