पिथौरागढ़
BIG BREAKING: उत्तराखंड में गहरी खाई में कार गिरने से दो भाईयों की मौत, भांजा लापता, मचा कोहराम…
पिथौरागढ़ः पहाड़ो पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां आज (सोमवार) हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस लापता युवक की तालाश में जुटी हुई है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। दो भाईयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान बीजाबजेड निवासी धीरज 38 वर्ष, नीरज 38 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि इनका भांजा गुरना निवासी 27 वर्षीय सुरेश अभी भी लापता है। देर रात तक लापता युवक का पता नहीं चल सका है। वहीं हादसा किस वक्त हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि युवकों का मोबाईल बंद होने से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोबाईल की लास्ट लोकेशन के अनुसार छानबीन में युवकों के शव मिले है। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel