उत्तराखंड
गर्व के पल: कौन बनेगा करोड़पति में पंहुची उत्तराखंड की बेटी, इस दिन होगा कार्यक्रम का प्रसारण…
रामनगर : उत्तराखंड की प्रतिभाएं दिन रात प्रदेश का नाम रोशन करने में लगी हुई है। इन्हीं प्रतिभाओं में एक नाम जुड़ गया है रामनगर की बेटी नेहा जोशी का। नेहा ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 12. 5 लाख रुपये जीते हैं। वह शो के पहले ही दिन अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी दिखाई देंगी। 23 अगस्त को शो प्रारंभ होने जा रहा है। नेहा ने केबीसी में पहुँच कर अपने ससुर का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश का मान भी बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी नेहा को शाबाशी दी है और सम्मानित भी किया हैं।
बता दें कि 23 अगस्त से कौन बनेगा करोड़पति शो प्रारंभ होने जा रहा है। इस बार शो के पहले ही दिन रामनगर की नेहा हॉट सीट पर दिखेंगी। नैनीताल के रामनगर की रहने वाली डा. नेहा बाठला चम्पावत के सिप्टी स्थित पशु चिकित्सालय में तैनात है। उनके पति डा. राहुल जोशी भी जनपद के नरियालगांव स्थित पशु प्रजनन केंद्र में है। डा. नेहा के ससुर प्रदीप जोशी कौन बनेगा करोड़पति शो में जाने के लिए शुरू से ही प्रयासरत है लेकिन आज तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। उनकी प्रेरणा पर ही नेहा ने इस बार केबीसी में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दस सवालों का जवाब दिया था। जिसके बाद उनका सलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट के लिए हुआ। जिसमें पास होने के बाद नेहा को मुंबई बुलाया। जहां पंहुच कर नेहा ने न सिर्फ अपने ससुर का सपना पूरा किया। बल्कि 11 व 12 अगस्त को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी। 11 सवालों का नेहा ने सही जवाब दिए। 12 वें सवाल पर लाइफ लाइफ खत्म होने पर उन्होंने गेम छोड़ दिया। उन्होंने कुल साढ़े 12 लाख रुपये जीते हैं। उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है।
आपको बता दें कि नेहा के साथ उनके ससुर प्रदीप कुमार जोशी भी केबीसी में मुंबई गए थे। प्रदीप ने अमिताभ से बातचीत कर उन्हें कार्बेट पार्क में कई प्रकार के वन्य जीवों के बारे में बताया। अमिताभ ने बताया कि वह खुद भी शेरवुड कालेज नैनीताल के छात्र रहे हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण 23 अगस्त को रात नौ बजे SONY TV पर होगा। जिसे देखने के लिए हर कोई उत्साहित हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel