उत्तराखंड
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, 32 शिकायतें दर्ज, 15 का मौके पर निस्तारण
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 32 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सुमाड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कारण गांव के आवाजाही के रास्ते बंद हो गए हैं। जिस पर ग्रामीणों ने उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की। सारी गांव के दिनेश सिंह ने सारी-चमसील पेयजल योजना से संबंधित समस्या से अवगत कराया। ईशाला गांव के निवासी बुद्धिबल्लभ थपलियाल ने जिला परिषदीय मार्ग गढ़ीधार तक जोड़ने हेतु पीसीसी मार्ग जोड़ने की मांग की।
सुमाड़ी निवासी लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने पेयजल लाइन बदलने की मांग की। अमसारी निवासी बंशी लाल द्वारा चिनग्वाड़ रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग निर्माण के चलते उनकी सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई गई जबकि रैंतोली के ग्रामीणों ने पेयजल संकट के चलते हो रही परेशानी के संबंध में समस्या से अवगत कराया। इस तरह आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि *जन संवाद कार्यक्रम* में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर देरी न हो। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस की समस्याओं के बारे में शीघ्र जानकारी प्राप्त होती है और सभी विभाग समयबद्ध तरीके से इन समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज जन संवाद कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी और अतिक्रमण से जुड़ी कुछ शिकायतें सामने आईं, जिन पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समाधान के आदेश दिए गए।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 122 और एल-2 स्तर पर 23 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel