उत्तराखंड
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनसुनवाई…
आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, घरेलु समस्याओं के साथ ही अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद की आई।
जनसुनवाई में हल्द्वानी सरस्वती तिलक आवासीय कल्याण समिति के सदस्यों वार्ड नंबर 45 सरस्वती बिहार बिठोरिया नंबर 1 की 400 मीटर की सड़क का पुनः निर्माण करने की बात कही, उन्होंने कहा कि 2021 में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन तब से सड़क को दुरुस्त करने का कार्य नहीं किया गया। जिस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिस पर आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।वहीं चौखुटिया के दीपक गिरी ने बताया कि उनकी भूमि में कानूनी विवाद और जबरन कब्ज़ा कर पेड़ों का कटान किया जा रहा है, उन्होंने आयुक्त से कानूनी कार्रवाही करने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel