उत्तराखंड
जल्द होने जा रही है, क्षतिग्रस्त त्यूणी हेलीपैड/ खेल मैदान का जीर्णोद्धार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्यूणी हनोल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशन के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल, ने आज त्यूणी में स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण निरीक्षण कर समस्याओं के निदान हेतु विशेष चर्चा कर, त्यूणी हेलीपैड एवं क्षतिग्रस्त स्टेडियम को शीघ्र सुरक्षात्मक निर्माण कार्य हेतु युद्धस्तर पर कार्य कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अगले माह में त्यूणी में आयोजित बहुउद्देशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले यहां निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। कहां कि हेलीपैड स्टेडियम को भव्य स्वरूप देने हेतु शीघ्र ही यहां सुरक्षात्मक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके लिए जिला योजना से धनराशि बजट का प्रावधान किया गया हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के त्यूणी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनमानस से प्राप्त समस्या/शिकायत का निस्तारण त्यूणी में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान किया जाएगा। जिस हेतु उन्होंने उप जिलाधिकारी को प्राप्त आवेदनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही त्यूणी में रात्रि विश्राम पर पहुंचेंगे और बहुददेशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां जनमानस की समस्या को मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel