उत्तराखंड
ऋषिकेश: दसवीं के स्टूडेंट अभिनव उनियाल ने 98.83% से टॉप किया स्टेट
देहरादून। टिहरी जनपद के मूल बेलेश्वर गाँव के उनियाल परिवार के अभिनव उनियाल ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्टेट टॉप कर दिया है।
अभिनव ऋषिकेश के डीबीएस स्कूल में अध्ययनरत हैं। उनके इस कीर्तिमान से विद्यालय प्रशासन ही नही बल्कि उनके परिजन भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बुधवार को उनियाल परिवार के लिए प्रसन्नता और गर्व के क्षण तब सामने आये जब उनके परिवार के नौनिहाल ने सीबीएसई बोर्ड की10 वीं की बोर्ड परीक्षा में अपने गाँव और परिवार का परचम लहरा दिया।
आयुष उनियाल (अभिनव उनियाल) ने सीबीएसई 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक लाकर परिवार और गाँव का नाम रोशन किया है।
आयुष राजेन्द्र प्रसाद उनियाल के बड़े सुपुत्र हैं ।
वह गुमानीवाला स्थित डीबीएस स्कूल में अध्ययनरत है।
आयुष के पिता पेशे से एक शेफ हैं जो अभी पुर्तगाल में हैं तथा माता जसोदा देवी एक कुशल गृहणी हैं ।
वहीं उनके दोनों चाचा हर्षमणि उनियाल और सूर्यमणि उनियाल बेलेश्वर गाँव में रहते हैं। और बेलेश्वर गाँव मे ही शिक्षा के लिए कार्य करते हुए केराराम स्कूल नाम से एक स्कूल चलाते हैं ।
आयुष के माता पिता और बेलेश्वर गाँव में रहने वाले उनके पूरे परिवार वाले इस बात से बहुत खुश हैं ।
चाचा हर्षमणि उनियाल और सूर्यमणि उनियाल ने बताया कि यह उनके लिए सबसे सुनहरा पल है क्योंकि ऐसे परीक्षा परिणाम से न केवल उनके परिवार का नाम रोशन हुआ है अपितु यह परिणाम क्षेत्र के अन्य पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक प्रेरणा दायक संदेश होगा।
यह संदेश गाँव -गाँव में जाएगा कि 98 और 100 प्रतिशत अंक गाँव की पृष्ठ भूमि वाले छात्र भी कठिन मेहनत के बल पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड के गाँव के बच्चे विश्व पटल पर अपनी छाप बनाने में कामयाब हो रहे हैं ।
आयुष बहुत ही शांत प्रकृति का विद्यार्थी है तथा उस का फुटबॉल से बेहद लगाव है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel