रुद्रप्रयाग
सौगात: मुख्यमंत्री ने काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का किया लोकार्पण, 25 गांव की विद्युत आपूर्ति में होगा सुधार…
लक्ष्मण नेगी। ऊखीमठ: मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित 4 मेगावाट क्षमता की काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया गया। काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना जिला रुद्रप्रयाग के उखीमठ विकासखंड में काली गंगा नदी पर कालीमठ कोटमा मार्ग पर स्थित है।
काली गंगा परियोजना का लोकार्पण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना दिनांक 15-16 जून, 2013 में आई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई थी। विद्युत गृह बह जाने के कारण परियोजना से उत्पादन बंद हो चुका था। सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए परियोजना के महत्व को देखते हुए वर्ष 2016 में परियोजना के पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए।
सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण परियोजना के निर्माण कार्य में कई बाधाओं का सामना भी करना पड़ा। अंततः परियोजना को जुलाई 2020 में सफलतापूर्वक तादात्म्य (सिंक्रोनाइजेशन) कर 33 किलो वॉट वितरण लाइन से जोड़ दिया गया था। जल विद्युत निगम के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन व अथक प्रयासों से आज परियोजना स्थल पर परियोजना का लोकार्पण किया गया है। राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पित है एवं विद्युत ऊर्जा हर घर तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध भी है।
परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंघल ने बताया की परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 26.18 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया जाएगा। परियोजना से उत्पादित विद्युत द्वारा आसपास के जालतल्ला, खुन्नु, कोटमा, कविल्ठा, चौमासी सहित लगभग 25 गांव की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में यूजीवीएन लिमिटेड के निदेशक वित्त श्री सुधाकर बडोनी, निदेशक परियोजनाएं श्री सुरेश चंद्र बलूनी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विधायक केदारनाथ श्री मनोज रावत जी द्वारा की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel