रुद्रप्रयाग
हादसा: अभी-अभी गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत अन्य घायल…
उखीमठ: राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वाहन सवार चार लोग गंभीररूप से घायल हो गये है। जिनका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम को राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय राजस्व व पुलिस प्रशासन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व व पुलिस प्रशासन घटना स्थल के लिए रवाना होकर वहां पहुंचे। बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से बेडूला निवासी 29 वर्षीय सन्दीप सिंह पुत्र प्रबल सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 34 वर्षीय जग्गी बग्वान निवासी प्रबल सिंह पुत्र राम सिंह, 35 वर्षीय बेडूला निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह, 28 वर्षीय बेडूला निवासी धनवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह, 30 वर्षीय बेडूला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह गम्भीर घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel