रुद्रप्रयाग
हादसा: 48 घण्टे से गायब वाहन का सुराग टिहरी पुलिस के हाथ लगा, देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए निकला था वाहन
रुद्रप्रयाग। 48 घण्टे बाद देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए निकले मैक्स वाहन का सुराग टिहरी पुलिस के हाथ लग गया है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन टिहरी के जीरो पॉइंट के पास झील में गिर गया है।
बहरहाल वाहन का तो पता नहीं लग पाया, लेकिन एक युवती का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गौरतलब है कि बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली थी कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक वाहन रुद्रप्रयाग के लिए चला था।
जिसकी लोकेशन नही मिल रही है। पुलिस ने वाहन को सर्च करना शुरू किया तो टिहरी झील जीरो पॉइंट के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग भी मिले थे।
कोतवाली प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने बताया सुबह होते ही ऑपरेशन शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि मयूर विहार सहस्रधारा रोड से मंगलवार रात को रुद्रप्रयाग के लिए निकले एक ही परिवार के तीन सदस्य और चालक के लापता होने का मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार भारत पाल सिंह रावत निवासी ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग हाल पता कृष्णा विहार मोहकमपुर हरिद्वार रोड की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
उनका कहना है कि मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत अपनी बहन दीक्षा, आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे।
कार उनका ड्राइवर अवतार सिंह चला रहा था। बुधवार सुबह गांव से जानकारी आई कि यह लोग अभी तक नहीं पहुंचे।
जिसके बाद टिहरी पुलिस के सर्च ऑपरेशन में गुरुवार को गायब हुए वाहन और लोगों का सुराग हाथ लग गया।
जिसमें दीक्षा नाम की एक युवती की बॉडी पुलिस ने बरामद कर ली, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel
