रुद्रप्रयाग
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां भूस्खलन से मिनटों में तबाह हो गया पूरा गांव, रेस्क्यू जारी…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में प्रकृति के साथ हो रहे छेड़छाड़ के कारण कही मकान दरक रहे है तो कही लैंड स्लाइड , बिन बरसात के ही यहां पहाड़ दरकने लगे है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ तोक का है । यहाँ सोमवार की सुबह ग्रामीणों में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब सुबह करीब 8 बजे गांव के एक बड़े हिस्से में जबरदस्त भूस्खलन होने लगा।
भूस्खलन की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया है । भूस्खलन होने से दो गौशाला और तीन शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गए । इस पूरी घटना का वीडियो पास खड़े कुछ युवकों द्वारा बना दिया गया । सोशल मीडिया में तेजी के साथ फैल रही इस वीडियो का रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी के निर्देशों पर तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके के लिए रवाना हुए । सूचना पर डीडीआरएफ और याईएमएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।
तहसीलदार मंजू रावत ने घटना स्थल का जायजा लिया । तहसीलदार के निर्देशों पर तुरन्त राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया । राजस्व निरीक्षक दिनेश रावत भी मौके पर पहुचे । तहसीलदार मंजू रावत ने कहा कि 11 परिवारों को के कुल 62 लोगो को शिफ्ट किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है । तहसीलदार मंजू रावत ने कहा कि इस घटना में 2 गौशाला और तीन शौचालय क्षतिग्रस्त हुये है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

