रुद्रप्रयाग
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से एक की मौत, कई घायल…
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग से सामने आ रहे है। यहां नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, क टाटा सूमो शुक्रवार को दोपहर लगभग पौने दो बजे एघोलतीर से डांडाखाल की तरफ जा रही थी। इस दौरान सूमो नगरासू से लगभग पांच किमी आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया।
वहीं शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान वाहन स्वामी व चालक गजेंद्र लाल (30 वर्ष) पुत्र स्व. बलवीर लाल, निवासी गगोठ के रूप में हुई है। अन्य सवार विनोद लाल और महावीर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद से गगोठ गांव में मातम पसरा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

