उत्तराखंड
…और दो भाईयों के लिए अंतिम साबित हुई जन्मदिन पार्टी। हादसे में मौत। परिजनों को छोड़ गए दुख
देहरादून। बसंत बिहार इलाके में एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सीपीयू को सूचना मिली थी कि बसंत बिहार में शहीद द्वार सेठी मार्केट के पास दो युवक घायल अवस्था में सड़क पर गिरे हुए थे। पुलिस ने युवकों को दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में दिखा कि युवकों की तेज रफ्तार बाइक एक बिजली के खंभे से टकराई थी। इसके बाद बाइक का हैण्डल टूट गया और दोनों युवक नीचे गिर पड़े। इस दौरान वे बुरी तरह से घायल हो गए थे।
युवकों की पहचान रितेश सिंह बड़वाल(18) पुत्र राजेन्द्र सिंह बड़वाल, मूल निवासी छिनका चमोली व हाल निवासी श्रीएनक्लेव 12-बी पण्डितवाड़ी एवं ऋषभ(19) पुत्र रघुवीर कुंवर मूल निवासी, छिनका चमोली, हाल निवासी टीएचडीसी इंजिनियरिंग कॉलेज बीपुरम नई टिहरी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद पंचायतनामा भरकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि हादसे में जिस एक युवक की मौत हुई है, उसका 13 फरवरी को जन्मदिन था। जिसके जन्मदिन की पार्टी पर उसका रिश्तेदार (चचेरा भाई) मृतक ऋषभ कुंवर, जो कि टीएचडीसी इंजिनियरिंग कालेज बी पुरम में इंजिनियरिंग का छात्र था व रिश्तेदार (चचेरा भाई) मिलन कुंवर, जो कि हरिद्वार से उसके आवास पण्डितवाड़ी पर जन्मदिन की पार्टी में आये थे। रात्रि में पार्टी के उपरान्त मिलन कुंवर कमरे पर ही सो गया। मोटर साईकिल लेकर प्रात: के समय ऋषभ व रितेश निकल गये थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel