उत्तराखंड
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव बने सुधीर कपूर
देहरादून। आज 13/02/20 दिन गुरुवार को संयुक्त व्यापार मंडल, उत्तराखंड की प्रथम बैठक आयोजित की गई। जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राघवेंद्र सिंह चंदेल, रविंद्र सिंह आनंद प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल की अध्यक्षता में निम्न महानुभावों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सरदार गुलजार सिंह, कोटद्वार महासचिव संजय मित्तल, कोटद्वार उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गुसाईं को बनाया गया। साथ ही प्रदेश सचिव के पद पर सुधीर कपूर, हरीश गुलाटी, अशोक ग्रोवर और मनीष शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश प्रवक्ता रोहित छाबड़ा को नियुक्त किया तो प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर आशीष जदली को जिम्मेदारी सौंपी गई। पौड़ी जिलाध्यक्ष के पद पर राजकुमार नागपाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलबीर सिंह कलेर, वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन सिंह चौहान को आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने जय व्यापारी, जय व्यापार, व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर रविंद्र आनंद ने कहा कि, इस मंच के माध्यम से व्यापारियों के हित के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकार जो व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जैसे कि बीते कुछ दिनों पूर्व में नगर निगम देहरादून द्वारा व्यापारियों के लिए टैक्स स्लैब बनाया गया था, जिसमें व्यापारियों को नगर निगम को टैक्स देने की बात कही गयी थी। जो कि, व्यापारी हित में न होने के साथ ही सीधा व्यापारियों की आय पर प्रहार करने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा था। अगर प्रदेश के व्यापारियों के हितों के लिए, उनको न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन, आंदोलन, भूख हड़ताल भी करनी पड़ी तो हमारा व्यापार मंडल हर प्रकार से तैयार है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel