उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट हुई तैयार, आज हो सकती है घोषणा…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभीतक बीजेपी ने 11 विधासनभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। कल देर शाम कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब सबकी नजरें बीजेपी पर टिकी है। ऐसे में खबर आ रही है कि बीजेपी ने भी अपनी लिस्ट तैयार कर ली है। पार्टी आज बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने सोमवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें डोईवाला, कोटद्वार, टिहरी सहित 11 सीटों के प्रत्याशियों पर विचार किया गया। पार्टी डोईवाला और कोटद्वार जैसी सीटों पर पैनल के बाहर से कुछ नए उम्मीदवारों पर भी विचार कर रही है. क्योंकि डोईवाला से पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है जबकि कोटद्वार सीट से हरक सिंह रावत कांग्रेस में जा चुके हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो बची हुई 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत किया है. उत्तराखंड के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोवा और पंजाब की भी बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज 25 जनवरी को दिल्ली पार्टी मुख्यालय में हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel