उत्तराखंड
सचिव पेयजल, परिवहन, वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर अरविंद सिंह ह्यांकी ने किये बाबा नीम करोली के दर्शन

सचिव पेयजल, परिवहन, वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर अरविंद सिंह ह्यांकी ने बाबा नीम करोली के दर्शन किए। जहां उन्होंने राज्य के विकास और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इसके पश्चात सचिव ने नीम करौली के निकट सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन वाटर टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसकी वाटर संग्रहण क्षमता 25000 लीटर है। निरीक्षण के दौरान सचिव ने अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग को वाटर टैंक की प्रॉपर तराई कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत सचिव ह्यांकी ने राजीव गांधी पंचायत भवन निगलाट में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने महिलाओं से पूछा आपको कार्य करने में किसी प्रकार की समस्याएं तो नहीं आ रही है। यदि किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं तो उसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को दें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा हैंडीक्राफ्ट, जूस निर्माण, मशरूम की खेती, नर्सरी और मोमबत्ती, अगरबत्ती आदि निर्माण कार्य किए जाते हैं।
इस अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम महाप्रबंधक डॉक्टर संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


