उत्तराखंड
दुःखद: जंगली लिंगड़े खाने से दो भाइयों के परिवार के सात लोग बीमार…
कुमांऊ: जनपद चंपावत के खटोली गांव में दो भाईयों के परिवार के सात सदस्यों की जंगली लिंगड़े खाने से तबियत बिगड़ गई। यही नहीं सब्जी के स्वाद ने एक किशोर की जान भी ले ली है। जबकि परिवार के अन्य लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार चम्पावत जिले के खटोली गांव निवासी कमल सिंह, पान सिंह पुत्रगण गंगा सिंह को बीती सात जुलाई को उनके किसी रिश्तेदार ने जंगली लिंगड़े की सब्जी दी थी। अगली शाम के दोनों भाईयों के परिवार के सदस्यों ने सब्जी बनाकर खाई। जिससे कमल सिंह के पुत्र अंकित सिंह (11), संजय (17), पुत्री रिया (14) की तबीयत खराब हो गई। दूसरी ओर पान सिंह के परिवार में पत्नी शांति देवी (40) सरोज (18) भोला सिंह (13), उत्तम सिंह (22) और पवन सिंह (16) की तबीयत खराब हो गई। इस बात की जानकारी जब गांव के लोगों को पता लगी तो सभी इस घटनाक्रम को देवी देवताओं के चक्कर से जोड़ने लगे। पान सिंह के पुत्र पवन सिंह कि तबीयत अधिक बिगड़ गई तो ग्रामीणों ने झाड़ फूंक करनी शुरू कर दी। समय पर उपचार न मिलने से किशोर पवन की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तबीयत सबकी खराब होने पर ग्रामीण और परिवार के अन्य लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकल गए। करीब आधा घंटा पैदल सफर तय करने के बाद वह रोड पर पहुंचे और करीब रात्रि 1ः30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सभी को भर्ती कराया गया और सभी का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर आरके जोशी ने बताया कि सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। परिवार के लोगों का कहना है कि लोगों ने जंगली लंगड़े खाए थे। जिसके बाद से सभी की तबीयत खराब हुई है, इसमें पान सिंह के 16 वर्षीय पुत्र पवन सिंह की मौत हो गई है। बाकी अन्य 7 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है इसमें भी एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel