उत्तराखंड
पाबंदी: नौनिहालों के हाथ से छीन गया पब्जी, उत्तराखण्ड में पैर पसार गया था पब्जी गेम, सरकार की पहल
देहरादून। देश मे अपनी जड़ें जमा चुका पब्जी गेम अब उत्तराखण्ड में भी ग्रामीण इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्र में अपने पैर पसार चुका था। लेकिन अच्छी खबर यह है कि सरकार ने पब्जी गेम सहित कई तमाम चीनी एपो पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया है।
भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को एक और अहम फैसला लिया है। सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है।
इससे पहले भी सरकार कई चीनी कंपनियों की ऐप को बन कर चुकी है। बता दें कि अभी तक सरकार 224 चीनी ऐप को बैन कर चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये मोबाइल ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे।मंत्रालय ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें मिली थी जिसमें कहा गया था कि एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई मोबाइल ऐप हैं जो यूजर्स की सूचनाएं चुराते हैं।
बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले 29 जून को टिकटॉक सहित चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद में जुलाई के आखिर में 47 और चीनी ऐप पर पाबंदी लगाई गई थी।
इस बार केंद्र सरकार ने पबजी के अलावा लिविक, वीचैट वर्क और वीचैट रीडिंग, ऐपलॉक, कैरम फ्रेंड्स जैसे मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाई है। लद्दाख में चीन के साथ फिर से तनाव बढ़ने के बीच भारत के इस कदम को सख्त माना जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel