उत्तराखंड
शिक्षाः उत्तराखंड में अब पढ़ाई के साथ मिलेगी हुनर की ट्रेनिंग, कॉलेजों में शुरू होगा ये पाठ्यक्रम, पढ़ें डिटेल्स…
देहरादून: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा विभाग अब शिक्षा प्रणाली में बदलाव कर रहा है। राज्य के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। जिसके लिए स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को हुनर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इतना ही कॉलेज में भी शिक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि सभी डिग्री कॉलेजों में योगा को पाठ्यक्रम की तरह जोड़ा जाएगा।
विशेष पाठ्यक्रम तैयार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के छात्रों के अंदर उद्यमिता की मानसिकता विकसित करने के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, प्रत्येक सप्ताह दो पीरियड छात्र-छात्राओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया जा रहा है कि महीने के अंतिम शनिवार को स्कूल में प्रतिभा दिवस में कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। इस योजना के दायरे में प्रथम चरण में कक्षा 9 के एक लाख से ज्यादा छात्र छात्रा लेंगे नियमित रूप से उद्यमिता की रुचि के विषय में जानकारी दी जाएगी, ताकि 12वीं पास करने के बाद उनके साथ रोजगार का भी विकल्प रहेगा।
18 से 20 जुलाई के बीच ट्रेनिंग लेंगे शिक्षक
माना जा रहा है कि इसी सत्र से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पहली सूची की ट्रेनिंग होगी जिसमें 500 माध्यमिक स्कूलों में वर्चुअल लैब हाई स्कूल में कक्षा 9 के दो शिक्षकों को चुना जाएगा। गूगल ऐप के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी 7 और 9 जुलाई तक चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चंपावत के शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देहरादून उधम सिंह नगर के शिक्षक ट्रेनिंग लेंगे।
कॉलेजों में जल्द शुरू होगा योगा पाठ्यक्रम
बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों के सिलेबस में पहले चरण में योगा शामिल करने के बाद सरकार की योजना है। इसके बाद अगले चरण में सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम में योगा शामिल करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कॉलेज स्तर पर योगा सिलेबस में शामिल होने से स्कूल लेवल पर योगा क्लासेस संचालित करने के लिए प्रशिक्षित युवा भी मिलेंगे। इस प्रकार सरकार दोगुने फायदे की योजना बना रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel