उत्तराखंड
बड़ी खबर: 28 मई को होनी वाली स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी…
देहरादून: उत्तराखंड में स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा की तिथि स्थगित कर दी है। बता दें कि दिनांक 28 मई 2021 को होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान कोविड-19 संक्रमण के अत्याधिक प्रसार की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए स्टाफ नर्स भर्ती के अन्तर्गत लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
बड़ी खबर: 28 मई को होनी वाली स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी… pic.twitter.com/4argZbNdR4
— Uttarakhand today (@Macmanishvyas) May 21, 2021
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड की स्थिति में अभ्यर्थियो की सुरक्षा व सुविधा हेतु चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 28 मई को होने जा रही स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती परीक्षा को प्रदेश के दो जनपदों की बजाय सभी जनपदों में आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।बोर्ड द्वारा इसकी व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध करने पर मुख्यमंत्री ने उक्त परीक्षा को स्थगित कर मध्य जून तक आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में अभ्यर्थियो को आने जाने में असुविधा न हो, आवास की परेशानी न हो और एक साथ अधिक भीङ न हो, इसलिए यह परीक्षा सभी जनपदों में करायी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिये की सभी जनपदों में परीक्षा को ले कर तैयारी शीघ्र पूरी कर ली जायें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel