उत्तराखंड
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस के आरोपों को बताया निराधार, कहा भाजपा पर खीज उतार रही कांग्रेस
देहरादून : उत्तराखंड में समान नागरिक कानून (UCC) लागू होने से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर इस कानून के लाने पीछे धर्म पर राजनीति करने का आरोप लगाया तो वहीं भाजपा ने समान नागरिक अधिकार कानून को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आरोपों को निराधार और कांग्रेस की खीज बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को इस कानून के पक्ष अथवा विरोध मे अपना मत रखना चाहिए, न बल्कि अपने राजनैतिक हितों को देखकर विरोध करना चाहिए।
चौहान ने कहा कि समान नागरिक कानून किसी जाति या धर्म को देखकर बना तो उसका औचित्य क्या है? यह सभी धर्म और जातियों को एक कानून के दायरे मे लाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नही, बल्कि यह पार्टी का प्रमुख मुद्दा रहा है और चुनाव घोषणा पत्र मे भी यह मुद्दा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को आखिर क्यों चिंता हो रही है।
सभी वर्गो, बुद्धिजीवियों से इस बारे मे राय सुमारी करने के बाद यह अस्तित्व मे आयेगा, लेकिन भाजपा इस कानून को लेकर प्रतिबद्ध है, क्योकिं यह समय की आवश्यकता है। जहाँ तक कांग्रेस लव जिहाद या लैंड जिहाद अथवा डेमोग्राफि चेंज को लेकर भाजपा को निशाने पर ले रही है तो उसका मंतव्य साफ है। भाजपा राज्य के सवा करोड़ लोगों की आवाज को अनसुना नही कर सकती।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel