उत्तराखंड
रावत ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए
मनीष व्यास
UT- देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए
तथा कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेने के तत्काल बाद रावत ने ये आदेश जारी किए।
प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के तत्काल बाद बैठक कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, ‘‘आप लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
केंद्र के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बारे में लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता पैदा करें और लोगों को मास्क पहनने के लिये प्रोत्साहित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बीमारी से बचाव हेतु शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों के बारे में भी बतायें।
उन्होंने बैंकों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत पैसा लेने आने वाले लाभार्थियों की भीड़ न लगने देने तथा वृद्धाश्रमों और अकेले रह रहे बुजर्गों का भी विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel