उत्तराखंड
छापा: रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर को CBI ने दबोचा, जानिए पूरा मामला…
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के आला अधिकारी भले ही खाकी की छवि को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हों, लेकिन पुलिस पर रिश्वत लेने के छोटे-मोटे आरोप लगते रहे हैं। ऐसे ही मामला देहरादून के थाना कैंट से सामने आया है। बता दें कि थाना कैंट में तैनात सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी को सीबीआई ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकरी के अनुसार कैंट थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी का वारंट लेकर चंडीगढ़ गए थे। चंडीगढ़ से उन्हें आरोपी को गिरफ्तार कर देहरादून लाना था। इसी बीच आरोपी के कहने पर वह इस मामले में सांठ-गांठ करने लगे। जिसके बाद खंडूरी ने उस आरोपी से कुल पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, आरोपी ने पांच से मना कर दिया। और आरोपी एक लाख रुपये देने को राजी हुआ। इसके बदले आश्वासन मिला था कि अब उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसी बीच सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वहीं मामले की जानकारी मिलते पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें अभी एसएसआइ की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। उनका कहना है कि इस संबंध में अगर कोई आधिकारिक रिपोर्ट मिलती है तो एसएसआइ के खिलाफ बर्खास्त की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel