उत्तराखंड
सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत रुद्रप्रयाग में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के आदेशानुसार, आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
यह संयुक्त निरीक्षण सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग पायल सिंह के नेतृत्व में, एक्सपायरी दवाओं एवं अवैध वस्तुओं की बिक्री पर रोकथाम हेतु गठित समिति के समस्त सदस्यों के साथ मिलकर किया गया। निरीक्षण के दौरान रुद्रप्रयाग बाजार स्थित कई औषधि दुकानों का भ्रमण कर दवाओं की गुणवत्ता, वैधता एवं भंडारण की स्थिति का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर औषधि निरीक्षक अमित आजाद सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और मानक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा एक्सपायरी या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कठोर निगरानी रखना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel