टिहरी गढ़वाल
Big News: टिहरी की 21 वर्षीय खुशी की देहरादून में दर्दनाक हादसे में मौत, वाहन के उड़े परखच्चे, कई घायल…
देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। देहरादून में दर्दनाक हादसे का शिकार टिहरी की युवती हो गई है। हादसा आज सुबह डोईवाला क्षेत्र में हुआ है। यहां एक स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई तो वहीं जवान बेटी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून से सटे डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सुबह चार बजे यह हादसा हुआ। सुबह के अंधेरे में ट्रक ड्राइवर बिना इंडिकेटर जलाए गाड़ी का टायर निकाल रहा था। तभी स्कॉर्पियो ने तेज रफ्तार में ही खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। भिडंत इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो सवार एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में तीन और भी लोग सवार थे। जिनमें दो युवक और एक युवती शामिल है।
मृतकों में टिहरी गढ़वाल की निवासी 21 वर्षीय खुशी और जसपुर के ट्रक ड्राइवर का नाम शामिल है। स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों व एक युवती को भी काफी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें युवती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून हरिद्वार नेशनल हाईवे पर काली मंदिर के पास ये हादसा हुआ। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रक ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकला गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel