टिहरी गढ़वाल
Tehri News: 5 दिनों से लापता चल रहे युवक की टिहरी झील में मिली जैकेट, रिटायर एएसपी का है बेटा…

उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पांच दिन से लापता चल रहे युवक की जैकेट टिहरी झील में मिली है। ये जैकेट रिटायर एएसपी भरत सिंह भंडारी का बेटा अजय भंडारी की बताई जा रही है। ऐसे में अब अजय की झील में तलाश की जा रही है। वहीं, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी जिले के पड़िया गांव निवासी रिटायर्ड एएसपी भरत सिंह भंडारी का बेटा अजय भंडारी बीते पांच दिन से लापता है। बताया जा रहा है कि बीती 8 दिसंबर को अजय कार से देहरादून से टिहरी के लिए निकला था। अजय भंडारी के घर में उसका एक साल का बेटा, बेटी और पत्नी के साथ माता-पिता हैं। दोपहर करीब 1 बजे के उसकी कार ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पार किया था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। उसके बाद रात करीब 9:30 बजे उसकी कार डोबरा चांठी पुल के पास सीसीटीवी में उप्पू की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। लेकिन उसके बाद से वह कहां गया कुछ पता नहीं चला।
बताया जा रहा है कि अजय ने आखिरी बार अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और घर आने की बात कही थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। तबसे परिजन अजय की तलाश में जुटे है। परिजनों ने देहरादून के पटेलनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जब परिजन खोजबीन करते हुए स्यांसू पुल के पास पहुंचे तो वहां पर अजय की कार खड़ी मिली। जबकि, उसकी जैकेट झील में पड़ी मिली। जिससे उन्हें अब अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


