टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार, पांच लोग थे सवार…
Accident: पर्वतीय अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे 58 पर कीर्तिनगर रामपुर पुल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में पांच लोग सवार थे, सभी लोग गंभीर घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग से पांच लोग कार से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान रामपुर पुल के समीप यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे 58 पर कीर्तिनगर रामपुर पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों घायलों को रेस्क्यू किया है। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel