टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में बड़ा हादसा, गहरी नींद में सो रहे थे लोग, तभी छत पर धड़ाम से गिरा मैक्स वाहन, फिर…
उत्तराखंड में टिहरी से बड़े हादसे की खबर आई है। यहां बालगंगा तहसील में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिर गया। हादसे के वक्त घर के अंदर 6 लोग सो रहे थे। वहीं वाहन चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। ये तो गनिमत रही कि घर की छत नहीं टूटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात्रि छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क से स्लिप होकर एक वाहन घर की छत पर जा गिरा। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था। जो घायल हो गया है। हादसे का कारण सड़क की टूटी दीवार बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुश्ता टूटते ही मैक्स सीधे छत पर जा गिरा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को बमुश्किल रोड पर निकाला। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel