टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, मचा कोहराम…
Accident: पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नई टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां देर रात देवप्रयाग में एक ट्रक बेकाकू होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक में जेसीबी लोड होकर ऋषिकेश से गौचर जा रही थी. तभी बीच रास्ते में गुरुवार देर रात को देवप्रयाग के पास अचानक ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण खो गया और ट्रक सीधे नीचे खाई में जा गिरा। खाई में ट्रक गिरता देख राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रक में दो लोग सवार थे। एक तो ट्रक चालक और दूसरा जेसीबी का ड्राइवर था। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि जब ट्रक नीचे गिरा तो दूसरा छिटक कर दूर गिया, जिससे उसकी जान बच गई। मृतक की पहचान मनोज रावत निवासी चंपावत के रूप में हुई है। वहीं दूसरे की पहचान ट्रक ड्राइवर बृजपाल सिंह निवासी रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृकर मनोज रावत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

