टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग थे सवार, मची चीख-पुकार…
टिहरी: पहाड़ी अंचलों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी में NH94 पर कमांद से 4 किमी उत्तरकाशी की ओर कोटी गांव (केण्डू) के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक मैक्स वाहन खम्बे से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से APHC कमांद ले जाया गया है। जहां उनका उपचार किया गया। वहीं सभी घायल राजस्थान के बताये जा रहे हैं।
खाई में गिरा बाइक सवार
इससे पहले थाना मुनि की रेती से भी हादसे की खबर आई। यहां एक बाइक सवार खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने कड़ी मश्क्कत के बाद घायल का रेस्क्यू किया। घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल राजकीय चिकित्सालय भेजा है। जहां उसका उपचार जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

