टिहरी गढ़वाल
ब्रेकिंग हादसा: स्कूटी सवार बेटी की मौत, मां गंभीर घायल, खाई में गिरी स्कूटी
टिहरी। ऋषिकेश रोड पर एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि उसके साथ की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार हेतु देहरादून रेफर किया गया।
रविवार शाम स्कूटी संख्या-UK 09B2897 पेट्रोल पंप चंबा ऋषिकेश रोड़ में अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। जिसमें कुमारी मधु नेगी पुत्री दौलत सिंह नेगी उम्र 25 वर्ष चला रही थी तथा इनके साथ में इनकी माता गीता देवी पति दौलत सिंह नेगी ग्राम-मन्ज्यूड बैठी थी।
उक्त दोनों को घायल अवस्था में पुलिस द्वारा मसीहा अस्पताल चंबा में पहुंचाया गया जहां चिकित्सक द्वारा कुमारी मधु नेगी को मृत घोषित किया गया। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज हेतु देहरादून रेफर किया गया है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़िए
खुशखबरी: आर्मी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द आयोजित होगी भर्ती रैली..
सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हुआ। प्रदेश के युवाओं के लिए 2020 का आखिरी महीना खुशियों के साथ गुजरेगा। गढ़वाल के युवाओं का सेना में भर्ती होने का एक बेहद सुनहरा मौका कोरोना काल के बीच में आया है।
प्रदेश के नौजवानों का भारतीय सेना के प्रति जुनून तो पूरा देश जनता है, यही कारण है कि भारतीय सेना में प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। सेना भर्ती रैली में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं, ओर प्रतिभागी 4 दिसंबर तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
तत्पश्चात 5 और 6 दिसंबर को प्रतिभागियों के रजिस्टर्ड मेल ईडी पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में 20 दिसंबर से 2 जनवरी तक भर्ती रैली का आयोजित किया जायेगा। भर्ती कार्यालय लैंसडाउन की ओर से युवाओं के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है।
20 दिसंबर से कोटद्वार में आयोजित भर्ती रैली में टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून जिले के युवा प्रतिभाग करेंगे। भर्ती कार्यालय लैंसडाउन द्वारा जारी की गईं गाइडलाइन के मुताबिक रैली में प्रतिभाग करने वाले युवकों को सबसे पहले कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी और उनको अपने साथ में फेस मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर एवं पानी की बोतल भी लाना अनिवार्य होगा।
निम्न वेबसाइट पर www.joinindianarmy.nic.in आप अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। अन्य जानकारी हेतू भी आप वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि आवेदन केवल इस वेबसाइट से ही होगा।
युवा किसी जालसाज के झांसे में न आएं ओर अन्य युवाओं से पैसे लेकर भर्ती का झांसा देने वाले लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel