टिहरी गढ़वाल
हादसा: चम्बा-डोबरा सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो की मौत दो गंभीर घायल
टिहरी: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के टिहरी जिले से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक चम्बा-डोबरा सड़क मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा हुआ है, कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी, वही दो लोग गम्भीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि देर रात डोबरा चांठी पुल को देखकर वापस आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक देर रात डोबारा चांठी पुल को देखने कर बाद सभी लोग वापस आ रहे थे। दोनों मृतक व अन्य घायल मुजफ्फरनगर जिले के बताये जा रहे हैं, वहीं देर रात ही रेस्क्यू आपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल लाया गया।
बता दें कि टिहरी के डोबरा- जाख मोटर मार्ग उप्पु सुराई गांव स्थित रात में 01XUB500 Mahindra UP-12- AS- 4023 कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को कोटि चोकी के वाहन से बैराड़ी लाया गया। जहां एक और घायल की मौत हो गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

