टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में अभी-अभी खाई में गिरी कार, मां की मौत, पिता पुत्र गम्भीर घायल…
टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां टिहरी जनपद के देवप्रयाग में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार चमोली से देहरादून जा रही थी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गम्भीर घायल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के समीप हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से (पति-पत्नी और बेटा) घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा कार चलाने के दौरान चालक को नींद आने के कारण हुआ है। कार 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चला रहे थे, उनकी पत्नी का नाम नीतू (38) देवी था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बेटे का नाम आयुष है, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। दर्दनाक हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel
