टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: भीषण सड़क हादसे की चपेट में आए तीन छात्र, टिहरी का युवक भी शामिल, दो की मौत…
टिहरी: राजधानी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। यहां दून से सटे सेलाकुई क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है यहां कंटेनर और डंपर के बीच की भीषण भिड़त हो गई। इस दौरान पैदल जा रहे तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आकर नीचे दब गए। जिसके बाद दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि टिहरी निवासी एक छात्र गम्भीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शॉप के पास रात लगभग 1:30 बजे खनन से भरा डंपर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान पास में ही खड़े स्कूल के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।वहीं घायल छात्र प्रियांश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला में किराएदार है। जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। सड़क किनारे पैदल चलते हुए हादसे का शिकार हुआ था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं मृतकों की पहचान मनीष पुत्र सियाराम निवासी लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई (उम्र 19 वर्ष) और विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई ( उम्र 20 वर्ष ) के रूप में हुई है पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही तीनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं भीषण हादसे की वजह से स्थानीय लोगों में रोष भी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel