टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में CM धामी का रोड शो, 415 करोड़ से ज्यादा की दी सौगात, इन योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी दौरे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंच जहां उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। तो वहीं मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोड शो के साथ ही सीएम ने जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। जहां उनके स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर तरफ से सीएम पर फूलों की बारिश की गई। इसके बाद सीएम धामी बौराड़ी स्थित टीला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वहीं रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
जिसके बाद सीएम ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद वासियों को दी विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार धनराशि की 44 योजनाओं का लोकार्पण व 214 करोड़ 43 लाख 02 हजार धनराशि की 116 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई टिहरी स्थित बेटी ब्वारयूँ कु कौथिग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

